पौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प सांसे हो रही कम ,आओ पौधे लगाए हम स्वयंसेवक कर रहे हैं बीजों से पौधों का निर्माण रामाकोना - राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना के स्वयं सेवकों ने सोमवार को शालेय परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण पश्चात स्वयंसेवकों ने उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे एवं जिला संगठक डॉक्टर वाय के शर्मा के निर्देशन में संस्था प्राचार्य ए एच खान एवं कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रकान्त नाचनकर के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं ने जामुन, आम, नीम एवं पीपल प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इसके पूर्व स्वयंसवकों ने आम एवं जामुन के बीजों का पौधा निर्माण हेतु रोपण किया। विगत 5 जून को रोपे गए बीजों से निर्मित पौधों हेतु स्वयं सेवकों ने पौधरोपण हेतु गड्ढे स्वयं निर्मित कर उनमें पौधों का रोपण किया एवं ट्री गार्ड लगाकर उन्हें सुरक्षित किया। साथ ही छात्रों ने विगत वर्षों में शालेेेय परिसर में स्थित वाटिका का संवर्धन कार्य किया । छात्रों न विगत वर्षों में लगाए गए् पौधों के आसपास की सफाई करते हुये क्यारियों का निर्माण किया । इस अवसर पर संस्था प्राचार्य ए एच खान ने पर्यावरण विभाग, मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम अंकुर योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्र छात्राओं को इस कार्यक्रम के लक्ष्य से अवगत कराया। इस दौरान शालेय स्टाफ में वरिष्ठ शिक्षक एच जी बल्की ,ए एस दुपारे , डी एम रागासे ,बी आर बट्टी ,टी आर पवार , कल्पना मानकर , हेमलता कड़वे ,वंदना गुप्ता, निधि श्रीवास्तव शीतल तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सूखी धरती करे पुकार , पौधे लगाकर करो श्रृंगार ,सांसे हो रही कम, आओ पौधें लगाएं हम, वृक्ष है तो जल है ,जल है तो कल है, इत्यादि नारों के माध्यम से लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण कर उसे एक वृक्ष बनाने की अपील की। इस पौधरोपण कार्यक्रम में छात्र कुणाल खारकर, महेश भक्ते, मयूर कामठे, महेश धुंडे, तन्मय उपासे, वसीम सिद्धकी, अमन कोलारे ,कमलेश बडवाईक, दीक्षा रुंघे, अस्मिता सोनेकर ,किरण नेहारे शीतल भास्कौरे, पूजा हिवरकर , साक्षी जांभुलकर, विशाखा निकोसे आदि ने अपनी सहभागिता दी।