मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत विगत माह में द्वितीय किस्त की लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई हुई। टाइम लिमिट में इसे पूरा करने के लिए अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी आवासो में कमियों में सुधार कर 282 आवासों में आगामी सोमवार के पूर्व प्रथम किस्त की राशि जारी कराएं समय-सीमा की बैठक में इस समीक्षा की जाएगी। उन्होंने 45 दिन से अधिक अधिक के लक्ष्य निर्धारित करते हुए सप्ताहिक 25% वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए और कहां की समस्या सप्ताहिक रूप से की जाएगी साथ ही उन्होंने तृतीय किस्त जारी करने और तृतीय किस्त प्राप्त 5 हजार 680 आवासो को महा जुलाई में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।