मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में नर्स हड़ताल के तीसरे दिन भी जिले भर की स्वास्थ्य सेवाएं सुधर नहीं पाई है। जिला अस्पताल सहित पूरे जिले में प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की हालत बिगड़ रही है। प्रक्षिशु नर्से व संविदा नर्सों के भरोसे उपचार चल रहा है। उसमें उपचार करना मुश्किल हो गया है। 30 जून से नर्स की हड़ताल प्रदेश स्तर पर शुरू है। जिले के सभी स्थाई ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। इधर स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ने में अब तक जिला अस्पताल प्रबंधक नाकाम रहा है।
