मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना काल में तीन माह का मुफ्त राशन वितरण में कई राशन दुकानों से गड़बड़ियां सामने आ रही है। शिकायत होने पर राशन की राशि लौटाई जा रही है। गड़बड़ियां सामने आने पर संबंधित द्वारा मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। दो माह के कोठे में 3 माह का राशन बांटने से कई उपभोक्ताओं को अब राशन आने का इंतजार है।रामाकोना के बाद 2 दिन पूर्व जोबनी के सेवा सहकारी समिति के राशन दुकानों में भी राशन लेने की शिकायत हुई। इसके बाद कुड्डम, रामपेठ, कोपरावाडी, खापा ,नंदुढाना के उपभोक्ताओं ने मौखिक रूप से कहा कि उनसे भी राशन की राशी ली गई। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की मुफ्त राशन की राशि वसूलने के मामले में शिकायत होने के बाद वितरक से लेकर संबंधित अधिकारी द्वारा दिए जा रहे बयान विरोधाभासी साबित हो रहे हैं।