जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने राशन वितरण की व्यवस्थाओं में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु निर्देश दिए गए। जिले में जिस तरीके से कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर वृद्धि हो रही है ।इसी को ध्यान में रखते हुए राशन दुकानों में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
