जिले में कोरोना काल में जीवन रक्षक माने जा रहे इंजेक्शन और औषधि के साथ-साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता के दावे के बीच में जिले में कोरोना मरीजों की सांसे निरंतर टूट रही है। वहीं गुरुवार को जिले में 43 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है। वही गुरुवार को जिले में आर्टिफिशियल लैब से जारी रिपोर्ट में 63 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि की गई है।
