शेखपुरा में कृषि बिल विरोध में विपक्षी दलों ने विभिन्न किसान संगठनों के साथ प्रतिरोध मार्च निकाला | दोनों प्रतिरोध मार्च में शामिल लोग जोर जोर से सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। संसद में पारित कृषि बिल को कार्पोरेट घरानों के फैयदा बिल बता रहे थे | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बीती रात्रि बरबीघा थाना पुलिस ने बलवा पर के निकट एक युवक को होंडा साईन बाइक के साथ संदेहास्पद अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि बबलू कुमार नामक युवक से उसने तीन हजार रुपये में बाइक की खरीद की है। लेकिन उक्त बबलू का नाम और ठिकाना बताने से युवक इनकार किया। बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के शेखपुरा ज़िला के चेवाड़ा से कुमकुम कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो आठवीं वर्ग की छात्रा है। उन्होंने दिनांक 11 सितम्बर 2020 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित किया था और बताया था कि उन्हें जुलाई महीने में मिड डे मील के तहत चावल मध्यविद्यालय से मिला था। परन्तु अगस्त महीनें का चावल उन्हें विद्यालय द्वारा प्राप्त नहीं हुआ था।मोबाइल वाणी पर ख़बर प्रसारण के बाद यह असर हुआ कि उन्हें अब विद्यालय द्वारा मध्याह्न भोजन के तहत अगस्त महीने का छह किलो चावल मिल गया है। कुमकुम कुमारी अब खुश है और उन्होंने इस कार्य हेतु मोबाइल वाणी की सराहना की है।
औरंगाबाद जिला में निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आसन्न विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई । इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों को आगामी विधान सभा चुनाव 2020 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी 06 विधान सभा क्षेत्रों का ब्योरा दिया गयाविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। इसके साथ साथ नाम निर्देशन हेतु आवश्यक जानकारियां दी गई। ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि गोह एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र हेतु लोक शिकायत निवारण कार्यालय दाऊद नगर में राजनीतिक दलों के विभिन्न कार्यक्रमों की अनुमति के लिए आवेदन कर सकेंगे। शेष 04 विधानसभा क्षेत्रों के लिए यह व्यवस्था ज़िला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, औरंगाबाद में की गई है। डीएम ने बताया कि औरंगाबाद ज़िले में कुल 2573 बूथ हैं जिसकी सूचना वेबसाइट पर शीघ्र ही अपलोड कर दी जाएगी। वर्तमान में ज़िले में कुल मतदाताओं की संख्या 18,10,700 के करीब है। प्रेस नोट जारी होने के साथ ही सम्पूर्ण ज़िले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है साथ है धारा 144 भी लागू कर दी गई है।आचार संहिता के उल्लंघन पर काबू पाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी विजिल एप विकसित किया गया है। इस एप के द्वारा आम जनता भी एमसीसी के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकती है। जिसपर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि नामांकन से संबंधित विस्तृत चर्चा के लिए अगली बैठक भी बुलाई जाएगी।
रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कासमा बाजार के समीप 195 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया । उत्पाद अधिनियम के तहत कारोबारी को विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
चुनाव कार्य में लगाये जाने वाले मतदान कर्मियों को एवीएम और वीवीपेट के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गयी। जिला निर्वाचन शाखा द्वारा सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी। स्थानीय शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में यह कार्यक्रम केवल महिला मतदानकर्मियों के लिए आयोजित किया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को जदयू के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ विपिन यादव एवं जिला संगठन प्रभारी जीवन लाल चंद्रवंशी ने शेखपुरा जिला के दोनों विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया | । जिसमें दोनों विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार पार्टी कार्यालय में बायोडाटा जमा कराये । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन कुमार ने प्रखण्ड अंतर्गत जगदीशपुर गांव में 22 लाख रुपये से निर्मित छठ घाट और पीसीसी सड़क ढलाई के कार्य का विधिवत उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया । समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सुरेश प्रसाद सिंह ने की और पूर्व जिला अध्यक्ष साधुशरण सिंह सहित अन्य ने सम्बोधित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत सरकार के ई ग्राम योजना के तहत शेखपुरा जिले के सभी गांव में सीएससी द्वारा ग्रामीण स्तर पर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य सुरु होगा | सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा घर तक फाइबर योजना को सीएससी के माध्यम से पहुंचाने के कार्यक्रम का उदघाटन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया । हर घर को मार्च 2021 तक इंटरनेट सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
