सोमवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कैंप का आयोजन किया गया और 25 से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ दिया गया। कैंप में शामिल सभी महिलाओं को कोविड-19 की जांच की गई । सभी के जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें उचित सलाह और दवा दिए गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखपुरा में कोविड-19 की कुल 53558 सैंपल के जांच की गई है । जिले में मात्र 1.8 प्रतिशत पॉजिटिव मरीज मिले है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखपुरा जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन चिंतित हो रहा है | कोविड-19 जांच का आयोजन किया गया है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जन अधिकार पार्टी के महासचिव संदीप सिंह समदर्शी का रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान एवं आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है | जिसमें दूसरे दिन संदीप सिंह जनता के साथ उनके समस्याओं से रूबरू हुए और माहूलान से खिरीयावाँ, मदनपुर ,हसन वार प्रेम विगहा ,जुड़ाही चिलमी जमुनिया ,डालटेनगंज ,कौनंदी, एवं अन्य जगह पर आशीर्वाद लेते हुए जनसंपर्क यात्रा में शामिल हुये। जहां लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य से सुनील कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रविवार को शेखपुरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सत्र 2020 -2023 के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से रवि कुमार अधिवक्ता को असोसिएशन का जिलाअध्यक्ष एवं संजय गोप को जिला सचिव निर्वाचित हुए। जबकि अशोक कुमार उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार राय संयुक्त सचिव,सुमन सौरभ कोषाध्यक्ष, एवं दिनेश कुमार क्लब प्रतिनिधि चुने गए। मालूम हो कि इससे पूर्व असोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदनलाल और गंगा कुमार यादव सचिव पद पर थे। विजेताओं के निर्वाचन की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी रणविजय सिंह ने की।
रफीगंज पुलिस ने अलग अलग दो जगहों पर छापामारी करके 55 लीटर महुआ देसी शराब बरामद | थाना अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी रामप्रवेश के घर शराब की बड़ी खेप आया है।इसी आधार पर छापामारी की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के बभांडी के पास बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई है । इस घटना में लगभग 6 से 7 लोग घायल हुए है और सभी घायलों को बेहतर इलाज के तुरंत सदर अस्पताल भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चबारा में 2 महीने से बच्चों को 12 केजी मध्यान भोजन का चावल नहीं मिला है | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य से अनिल कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रखंड के घाटकुसुम्भा और गगौर में अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया । इस मौके पर आईसीडीएस के डीपी तृप्ति सिन्हा तथा पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रभारी विशाल कुमार के द्वारा घाटकुसुम्भा तथा गगौर गांव का भ्रमण किया गया । जहाँ एक ओर कोविड -19 संक्रमण के कारण बच्चे आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा गर्म पका हुआ भोजन से वंचित हो रहे हैं। लोगों को अपने घरों में बच्चों के खान पान एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है । इसलिए जरुरी है पूरक आहार: छह माह तक शिशु का वजन लगभग दो गुना बढ़ जाता है एवं एक वर्ष पूरा होने तक वजन लगभग तीन गुना एवं लम्बाई जन्म से लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाती है। जीवन के दो वर्षों में तंत्रिका प्रणाली एवं मस्तिष्क विकास के साथ सभी अंगों में संरचनात्मक एवं कार्यात्मक दृष्टि से बहुत तेजी से विकास होता है। इसके लिए अतिरिक्त पोषक आहार की जरूरत होती है। इसलिए 6 माह के बाद शिशुओं के लिए स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार देना चाहिए। ऐसे दें बच्चों को पूरक आहार: 6 माह से 8 माह के बच्चों के लिए नरम दाल, दलिया, दाल -चावल, दाल में रोटी मसलकर ,अर्ध ठोस , साग एवं फल प्रतिदिन दो बार 2 से 3 भरे हुए चम्मच से देना चाहिए। ऐसे ही 9 माह से 11 माह तक के बच्चों को प्रतिदिन 3 से 4 बार एवं 12 माह से 2 वर्ष की अवधि में घर पर पका पूरा खाना , धुले एवं कटे फल को प्रतिदिन भोजन एवं नास्ते में देना चाहिए।
शेखपुरा और बरबीघा विधानसभा के अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण में शेखपुरा के सभी 27 सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ईवीएम वीवीपट मशीन को ठीक करने एवं सेट करने आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। दूसरे चरण में बरबीघा विधानसभा के 26 सेक्टर अधिकारी प्रशिक्षण सह कार्यशाला में उपस्थित हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
