आज रफीगंज छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार के नेतृत्व में कासमा बाज़ार में छात्र जदयू का सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें इसमें बहुत से लोगों ने उत्साह पूर्वक सदस्यता ग्रहण किया कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम सभी छात्र जदयू के द्वारा किए जा रहे लगातार छात्राओं के हित में कार्य से बहुत ही प्रभावित हुए हैं जिसे लेकर आज हम सभी ने छात्र जदयू का दामन थामा और छात्राओं के आवाज को बुलंद करेंगे वही कासमा बाजार के चुन्नू बाबा ने बताया कि आज सिर्फ अगर कोई छात्राओं का आवाज है तो वह है छात्र जदयू जो हमेशा- हमेशा छात्राओं के हित में कार्य को करता है एवं उनकी आवाज को बुलंद करता है जिसे लेकर आज 35 लोगों ने छात्र जदयू का सदस्यता ग्रहण किया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहारशरीफ 27 सितम्बर:-जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। रहुई के भंडारी गांव के समीप शनिवार की रात बिहटा-सरमेरा मार्ग पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक हरनौत के गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के तिसकुरवा गांव निवासी रामदेव प्रसाद उर्फ राजदेव हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष जोना हेम्ब्रम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजन के हवाले कर दिया। अज्ञात ट्रक की पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।इसी तरह सारे थाना क्षेत्र के ओंदा गांव में रविवार को पटवन कर रहे किसान की करंट से मौत हो गई। मृतक यदु यादव का 32 वर्षीय पुत्र अजय यादव है। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। विद्युत विभाग के अधिकारी ने प्रावधान के तहत परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।उधर, थरथरी के केनुआपर गांव में रविवार को बालक पर विद्युत प्रवाहित तार गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक वार्ड सदस्या रेखा देवी के 12 वर्षीय पुत्र भगीरथ कुमार है। मृतक की मां ने बिजली विभाग पर केस का आवेदन थाने में दिया है।

बिहारशरीफ 27 सितम्बर हि सं:- शनिवार की रात परवलपुर थाना इलाके के मिर्जापुर गांव में चोरी के आरोप में पकड़ा गया एक युवक मॉब लॉन्चिंग का शिकार हो गया । युवक को घायल अवस्था में बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया ।बताया जाता है कि यह युवक मिर्जापुर गांव के एक दो मंजिला मकान पर चोरी की नियत से चढ़ गया था जिसे ग्रामीणों ने देख लिया फिर क्या था ग्रामीणों ने कानून को हाथ में लेते हुए इसकी इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी इसकी अंतिम सांसे चलने लगी। जब ग्रामीणों को लगा कि इसकी मौत हो जाएगी तो फिर गांव के बाहर इसे फेंक दिया ।सूचना मिलते ही परवलपुर थाना मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया ।युवक कहाँ का रहने वाला है इसका खुलासा नहीं हो सका है फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि डॉ. प्रमिला कुमारी को बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बनाये जाने पर रविवार को बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति की नालंदा इकाई द्वारा बिहारशरीफ के देवीसराय स्थित एक सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम बताया कि सीएम के गृह प्रखण्ड हरनौत में प्लूरल्स पार्टी की हुंकार भी राजनीतिक पार्टिया आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी में अपनी ताकत झोंकने में लगी है। इसी के तहत प्लूरल्स पार्टी के नेताओं ने हरनौत विधानसभा क्षेत्र में रविवार को दौरा गिया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु उड़नदस्ते दल का गठन बिहारशरीफ 26 सितम्बर हि सं :- विधानसभा आम चुनाव 2020 में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन एवं चुनाव प्रचार से संबंधित व्यय के लेखा जोखा के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु विभिन्न प्रकार के दलों का गठन जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया गया है।अभ्यर्थी, उनके निर्वाचन अभिकर्ता एवं राजनीतिक दलों द्वारा निर्वाचन पर किए जाने वाले व्यय के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन, कुल 24 उड़नदस्ता दल (तीन अतिरिक्त रिजर्व दल) एवं 24 स्टेटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस टीम द्वारा एमसीसी के उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी को डराने-धमकाने, मदिरा, हथियार तथा निर्वाचकों को प्रलोभित करने के लिए नगदी लाने ले जाने से संबंधित मामलों शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई करेगी तथा विधि विरुद्ध कार्य पाए जाने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएगी।फ्लाइंग स्क्वाड अपने संबद्ध क्षेत्र में निरंतर भ्रमण शील रह कर निगरानी बनाये रखेगे। स्टेटिक सर्विलेंस टीम द्वारा सभी संवेदनशील स्थानों पर चेक पोस्ट लगाकर अवैध वस्तुओं/ नगदी आदि लाने एवं ले जाने तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी। उनके द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी। किसी भी तरह की जप्त अवैध सामग्री /नगदी की विवरणी व्यय एवं लेखा कोषांग को भी उपलब्ध कराया जायेगा।निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु सभी साथ विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक तथा एक रिजर्व सहित कुल 8 सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनके द्वारा संबद्ध विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित सभी लेखा-जोखा का अनुश्रवण किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन पदाधिकारियों/ कर्मियों का एक जांच लेखा दल बनाया गया है। जांच लेखा दल द्वारा अभ्यर्थी के छाया प्रेक्षण रजिस्टर एवं साक्ष्यों के फोल्डर का रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।निर्वाचन से संबंधित चुनाव प्रचार एवं अन्य गतिविधियों पर सतत् निगरानी बनाए रखने के लिए 24 वीडियो सर्विलेंस टीम बनाया गया है। जिनके द्वारा किसी भी तरह का रैली, जुलूस, भाषण, प्रचार-प्रसार आदि से संबंधित गतिविधि एवं घटनाओं की सतत वीडियोग्राफी की जाएगी।वीडियोग्राफी के अवलोकन के लिए 10 वीडियो अवलोकन टीम भी बनाया गया है जो वीडियो रिकॉर्डिंग का अध्ययन कर चुनाव से संबंधित खर्चे का सत्यापन तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर नजर रखेगी।व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग में शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर भी 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके अतिरिक्त इस कोषांग में अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग नोडल पदाधिकारी राज्य कर संयुक्त आयुक्त एस एन झा की देख रेख में कार्य कर रही है। इस कोषांग के कार्यों का निष्पादन बिहार शरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन से किया जा रहा है।

फिट इंडिया के तहत निकाला गया मतदाता जागरूकता मार्च बिहारशरीफ 20 सितम्बर हि सं:- जिला मुख्यालय स्थित श्रम कल्याण मैदान से फिट इंडिया मार्च के साथ मतदाता जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उपविकास आयुक्त राकेश कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।यह मार्च प्रातः 6:30 बजे श्रम कल्याण मैदान से प्रारंभ होकर एतवारी बाजार होते हुए समाहरणालय में जाकर समाप्त हुआ।मौके पर उपविकास आयुक्त ने कहा कि फिट इंडिया मार्च का उद्देश्य है कि रन करने से लोगो का स्वस्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही हमारा जो प्रजातंत्र है वो भी स्वस्थ रहे इसके लिए मतदान अवश्य करें।उन्होंने कहा कि जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गया है। वो अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वा ले एवं जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़ा हुआ है वो मतदान के दिन अपना मत का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, मॉडल मध्य विद्यालय की प्राचार्या सुनीता सिन्हा, कैरियर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ संजय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

हत्या के प्रतिशोध में बदमाशों ने युवक की गिरा दी लाश बिहारशरीफ 23 सितम्बर हि सं:- जिला मुख्यालय स्थित भागन बिगहा ओपी पुलिस ने सोमवार की देर रात्रि हत्या के प्रतिशोध में बदमाशों ने युवक की लाश गिरा दी | मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के छतरपुर गावं निवासी भवानी यादव के 35 वर्षीय पुत्र उदय यादव हैं। परिजन की माने तो 4 साल पहले हुए हत्या के प्रतिशोध में बदमाशों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक के भाई ने तीन बदमाशों को आरोपित कर हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतक के भाई विनय यादव ने बताया कि उदय भागन बिगहा ओपी इलाके में पुआल का व्यापार करता था। चार साल पहले भूमि विवाद में एक हत्या हुई थी। उसी खुन्नस में सुनियोजित तरीके से उनके भाई को मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद शव को पोखर किनारे फेंक दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओपी प्रभारी देवानंद शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई ने तीन बदमाशों को आरोपित कर हत्या का केस दर्ज कराया है। उनके थाना इलाके में चार साल पहले भूमि विवाद में हत्या हुई थी। उसी रंजिश में युवक को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारने का आरोप है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी इनायत खान एवं दयाशंकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस ब्रीफिंग किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पूरे जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा जिला में प्रथम चरण 28 अक्टूबर को मतदान होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शुक्रवार को छात्र लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यम राज मेहरा के नेतृत्व में शेखपुरा जिला के डीएम इनायत खान को निजी स्कूल के फीस माफ करवाने हेतु एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया। जिसमें छात्र नेता सत्यम राज मेहरा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण अप्रैल से सभी शिक्षण संस्थान बंद है। जिससे छात्र एवं छात्राओं का पठन-पाठन का कार्यक्रम बंद है और देशव्यापी लॉकडाउन के कारण कई अभिभावकों का रोजगार बंद हो गया है तो किन्ही का नौकरी चला गया है। ऐसे में जो निजी संस्थान है वह अभिभावकों पर मोबाइल मैसेज एवं व्हाट्सएप के जरिए फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे मे अभिभावक अभी फीस जमा करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो चुकी है । लेकिन जिस तरह से निजी संस्थानों के द्वारा बार-बार फीस जमा करने को लेकर मैसेज एवं कॉल्स किया जा रहा है । यह भी कहा जा रहा है कि फीस नहीं जमा करने पर स्कूल से बच्चा का नाम काट देंगे । जो कि निंदनीय है। अगर फीस माफ या कम करवाने पर कोई विचार या फिर कोई रास्ता नहीं निकाला गया तो छात्रों का भविष्य खतरे में आ सकता है।