बिहारशरीफ 27 सितम्बर हि सं:- शनिवार की रात परवलपुर थाना इलाके के मिर्जापुर गांव में चोरी के आरोप में पकड़ा गया एक युवक मॉब लॉन्चिंग का शिकार हो गया । युवक को घायल अवस्था में बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया ।बताया जाता है कि यह युवक मिर्जापुर गांव के एक दो मंजिला मकान पर चोरी की नियत से चढ़ गया था जिसे ग्रामीणों ने देख लिया फिर क्या था ग्रामीणों ने कानून को हाथ में लेते हुए इसकी इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी इसकी अंतिम सांसे चलने लगी। जब ग्रामीणों को लगा कि इसकी मौत हो जाएगी तो फिर गांव के बाहर इसे फेंक दिया ।सूचना मिलते ही परवलपुर थाना मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया ।युवक कहाँ का रहने वाला है इसका खुलासा नहीं हो सका है फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.