Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास जिला से रंजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मोबाइल वाणी पर चल रहे मेरा मुखिया कैसा हो के तहत गाँव के निवासी सोनू कुमार से बातचीत कर रहे है। सोनू का कहना है की उन्हें ऐसा मुखिया का चयन करना है जो पढ़ा लिखा तथा शिक्षित हो। साथ ही कह रहे है की मुखिया द्वारा गांव के जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और गरीब बच्चों के लिए शिक्षा का बेहतर प्रभंध भी गांव में होना चाहिए तभी क्षेत्र का विकास हो पाएगा।
Transcript Unavailable.
नालंदा में समाजसेवी की गोली मारकर हत्या बिहारशरीफ 20 फरवरी (हि सं) :-जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के गोविन्दपूर गाँव में अपराधियों ने रविवार की रात्रि आठ बजे समाज सेवी नंदलाल माहतो की गोलीमारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गोविन्द पूर गाँव निवासी नंदलाल माहतो के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नंदलाल माहतो समुदायिक भवन के पास से अपने घर जा रहे थे कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी.जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इतना ही नहीं अपराधियों ने उन्हें घसीटते हुए उन्हीं के घर के पास कुएं में उनके शव को फेंक दिया.सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो कुएँ में शव को देख सरमेरा थाना पुलिस को सूचना दी.सरमेरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.सरमेरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं किया गया है.पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही हैं रात्रि में अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.इस संबंध में एक प्राथमिकी सरमेरा थाना में दर्ज की गई है.हत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
वाहन जांच में लाखों रुपए कि शराब बरामद बिहारशरीफ 21 फरवरी (हि सं) :- गुप्त सूचना के आधार पर दीपनगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात मिनी ट्रक के तहखाने से देसी-विदेशी शराब जब्त की। कार्रवाई सदर डीएसपी के नेतृत्व में की गई। एकबारगी ट्रक की तलाशी लेने पर उसका डाला खाली मिली। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद की पैनी नजर से वाहन का तहखाना बच नहीं सका। तहखाना की तलाशी लेने पर उससे शराब की बड़ी खेप मिली।ट्रक से कुल 2744 बोतल शराब बरामद हुई। धंधेबाज फरार होने में सफल रहें। चार धंधेबाजों की पहचान कर उन पर केस दर्ज किया गया है। खेप दूसरे राज्य से लाई गई थी। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि एसपी को मिले गुप्त सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। वाहन से कुल 826.3 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त की गई। चार धंधेबाजों की पहचान कर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
पेड़ से टकराया बाइक एक युवक की मौत दो अन्य जख्मी बिहारशरीफ 22 फरवरी (हि सं):- हरनौत थाना क्षेत्र के मिल्की पर गांव के समीप सोमवार की सुबह सात बजे पेड़ से टकराया बाइक में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए. घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहन कंधा निवासी नागो पासवान का पुत्र नीरज पासवान अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से तेज गति से चंडी से हरनौत आ रहा था बीच में रोड खराब रहने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गया जिससे बाइक पेड़ में जा टकराया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक वहीं दम तोड़ दिया.वही दो युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना हरनौत थाना पुलिस को दी जो मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया, वही जख्मी युवक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
आग लगने से नेवारी का गांज जलकर राख
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
