वाहन जांच में लाखों रुपए कि शराब बरामद बिहारशरीफ 21 फरवरी (हि सं) :- गुप्त सूचना के आधार पर दीपनगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात मिनी ट्रक के तहखाने से देसी-विदेशी शराब जब्त की। कार्रवाई सदर डीएसपी के नेतृत्व में की गई। एकबारगी ट्रक की तलाशी लेने पर उसका डाला खाली मिली। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद की पैनी नजर से वाहन का तहखाना बच नहीं सका। तहखाना की तलाशी लेने पर उससे शराब की बड़ी खेप मिली।ट्रक से कुल 2744 बोतल शराब बरामद हुई। धंधेबाज फरार होने में सफल रहें। चार धंधेबाजों की पहचान कर उन पर केस दर्ज किया गया है। खेप दूसरे राज्य से लाई गई थी। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि एसपी को मिले गुप्त सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। वाहन से कुल 826.3 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त की गई। चार धंधेबाजों की पहचान कर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
