बिहार के छपरा जिले के रमेश कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बबीच अस्पतालों की व्यवस्था बहुत खराब हो गयी है। कोरोना मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। सरकारी तो दूर की बात है, निजी अस्पतलों तक में इलाज नहीं मिल रहा है। इससे आमजनों को बहुत तकलीफ हो रही है।

बिहार के रोहतास जिले के चेनारी बाजार के पुरानी मछली मंडी के पास नाली जाम होने के कारणवश रोड पर बह रहे नाली का गंदा पानी से लोगों को हो रही है परेशानियां। जब भी कोई लोग सुबह-सुबह पूजा के लिए जाते हैं तो कीचड़ पड़ जाता है तथा बाजार आने जाने वाले ग्राहक को भी कठिनाई होता है।

बिहार राज्य के छपरा जिला से रमेश बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछ रहें है कि कोरोना वैक्सीन से लोगों के आँखों में परेशानी होती है। कई स्थिति में तो लोग अंधे तक हो जाते है।कोरोना वैक्सीन से ब्लैक फंगस का खतरा रहता है , इसके उपाय क्या है ?

बिहार के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड से सचिन कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारी बारिश के कारण स्टेट हाईवे के पास बने गढ्ढों में जल जमाव से भारी परेशानी हो रही है

Transcript Unavailable.

चेनारी बाजार के मुख्य चौराहा यानी थाना चौक के पास हमने देखा तो नहीं लोग मास्क लगाएं हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं तथा दुकानदार भी चोरी चुपके शटर गिरा कर के ग्राहक को सामान दे रहे हैं इसमें हमने देखा तो कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और इस पर पुलिस प्रशासन भी अच्छी तरह से कड़ाई नहीं कर रही है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से जसवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी पंचायत के भरनदुआ मोहल्ले में धड़ल्ले से मांस मछली बेची जा रही है जबकि सीईओ रविंद्र कुमार ने आदेश दिया था कि इस मोहल्ले में मांस मछली का क्रय विक्रय नहीं होना चाहिए। मांस मछली से निकला अवशेष नालियों में बहा दिया जाता है जिससे बीमारी फैलने की आशंका जताई जाती है। मोहल्ले में रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

रविवार को बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को दो बाइक की आमने सामने तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए । जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा बरबीघा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जख्मी युवक की पहचान अंबारी गांव निवासी 18 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में की गई एवं अन्य दो लोगों की पहचान नहीं की जा सकी ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने के पर पीएम की मन की बात सन्देश पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर के नेतृत्व दर्जनों भाजपाइयों ने सुना।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।