चेनारी प्रखंड के मध्य विद्यालय बनौली में राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा सामुदायिक रसोईया में 50 से 80 लोगों को रोज भोजन की व्यवस्था की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत एंबुलेंस खरीद के लिए बरबीघा प्रखंड कार्यालय को दो लोगों के द्वारा आवेदन दिए गए। जिसमें पिंजड़ी गांव के धर्मेंद्र कुमार द्वारा दिए गए आवेदन को स्वीकृत करते हुए बी डी ओ भरत कुमार सिंह के द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा के तीन कर्मचारियों क्रमशः रविंद्र कुमार सचिव शिक्षकेतर इकाई कर्मचारी संघ, उदयकांत सिंह, नागेश्वर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर वर्चुअल मोड द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर कुमार ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा नगर के नारायणपुर गांव में देसी शराब के फल फूल रहे कारोबार को नष्ट करने के लिए सोमवार को मुंगेर से डॉग स्क्वायड को मंगाया गया। जिसके माध्यम से गांव के करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर छापामारी की गई ।लेकिन पुलिस के आने की सूचना मिलते ही सारे शराब कारोबारी अपना कारोबार छोड़ फरार हो गए ।

उत्पाद विभाग की टीम ने सदर प्रखंड अंतर्गत पचना हट्टी में संचालित लगभग आधा दर्जन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर 25सौ किलो जावा गुड को नष्ट करने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने बताया शराब कारोबारी जावा गुड के बड़े बड़े प्लास्टिक जार और टीना में डालकर उसे मिट्टी के नीचे गाड़ दिया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चापाकल पर नहाने और पानी लेने को लेकर विवाद में जमकर मारपीट की घटना घटी। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मारपीट की इस घटना में सिझोड़ी गांव निवासी मकेश्वर यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला स्वास्थ समिति डी पी एम के हस्तक्षेप के बाद सदर प्रखंड के सरमैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने टीका लिया। स्वास्थ समिति के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम कुमार निर्मल ने लोगों को टीका के महत्व के बारे में समझाया। इसके पूर्व प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा भेजी गई टीकाकरण टीम के समक्ष एक भी ग्रामीण टीका के लिए नहीं आ रहे थे ।इसकी सूचना पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शयाम कुमार निरमल सरमैदान पहुंचे ।उन्होंने सभी लोगों को समझाया टीका के महत्व के बारे में बताया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में कोरोना का दूसरा लहर थमने लगा है। फिर भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इसके रोकथाम और इससे बचाव हेतु टीकाकरण , सैंपल जांच तथा कोविड सेंटर में मरीजों का इलाज व देखभाल के साथ - साथ सभी प्रखंडों में सामुदायिक किचन स्थापित कर गरीबों को भरपेट भोजन दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कोविड केयर सेंटर जखराज स्थान में इलाजरत एक संक्रमित की और मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अरियरी प्रखंड अंतर्गत महुली ओपी में तैनात ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक केदार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को स्थानीय ओपी में विदाई समारोह का संक्षिप्त आयोजन कोविड से बचाव के गाइड लाइन के मुताबिक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.