बिहार राज्य से जसवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी पंचायत के भरनदुआ मोहल्ले में धड़ल्ले से मांस मछली बेची जा रही है जबकि सीईओ रविंद्र कुमार ने आदेश दिया था कि इस मोहल्ले में मांस मछली का क्रय विक्रय नहीं होना चाहिए। मांस मछली से निकला अवशेष नालियों में बहा दिया जाता है जिससे बीमारी फैलने की आशंका जताई जाती है। मोहल्ले में रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
