Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

राज्य के संस्कृत विद्यालय से पढ़ने वाले छात्र-छात्रा मध्यमा वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल होने के लिए परीक्षा फॉर्म सह रजिस्ट्रेशन फॉर्म आज से भर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि एक सितंबर तक है। इस बाबत बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना ने अधिसूचना जारी कर दी है।बोर्ड के परीक्षा प्रभारी भवनाथ झा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के साथ रजिस्ट्रेशन सह परीक्षा फॉर्म स्कूलों में भरे जाएंगे। बोर्ड के 272 सरकारी संस्कृत स्कूल एवं लगभग 900 निजी स्कूल संचालित है। निजी स्कूल सरकारी स्कूल के माध्यम से अपना परीक्षा प्रपत्र भरवा कर भेजेंगे। उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा 2021 में लगभग 8700 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इन सभी का प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को भेज दिया गया। अब वहां से संबंधित स्कूल प्रमाण पत्र मंगवा कर कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। वार्षिक मध्यमा परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब आधार कार्ड देने होंगे। इस वर्ष से इसे अनिवार्य किया गया है। बताया जाता है कि काफी संख्या में छात्रों के जन्म तिथि व अन्य चीजों में गलतियां रह जाती थी। इसको देखते हुए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाया गया है।परीक्षा प्रभारी ने बताया कि वार्षिक परीक्षा 2021 के प्रमाण पत्र में यदि विद्यार्थियों के नाम व अन्य किसी चीजों में त्रुटि रह गई हो तो वे 15 जुलाई तक स्कूल में अपना आपत्ति दर्ज कराएंगे। इसके बाद प्राचार्य इसे बोर्ड को भेजेंगे। जहां सुधार कर बोर्ड की ओर से फ्रेश प्रमाण पत्र भेजा जाएगा। वार्षिक माध्यमा परीक्षा 2021 के परीक्षाफल से असंतुष्ट अभ्यर्थी अपने दो विषयों के कापी को स्क्रूटनी करा सकते है। इसके लिए बोर्ड की ओर से 20 जुलाई तक समय निर्धारित की गई है। एक विषय के लिए दो सौ रुपये निर्धारित किए गए है

कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही थम गई हो पर रोजाना जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीजों को चिन्हित किया गया। पिछले कुछ दिनों से संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में वृद्धि देखी जा रही हैं। 30 जून को जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 11 हो गई थी। वहीं 7 जून को यह संख्या बढ़कर अब 22 हो गई है।

मोदी कैबिनेट में नये मंत्रियों को शपथ दिलाये जाने के बाद मंत्रालय का भी बंटवारा शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भी निगरानी करेंगे. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अलावा अमित शाह सहकारिता मंत्रालय की भी निगरानी करेंगे. इसके अलावा पीयूष गोयल के पास कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय रहेगा. स्‍मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी. साथ ही स्‍वच्‍छ भारत मिशन की भी देखभाल करेंगी. नये मंत्रियों में अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री के साथ-साथ आईटी और संचार मंत्री बनाया गया है.जबकि, हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास, आवास मंत्रालय के साथ-साथ पेट्रोलियम मंत्रालय सौंपा गया है. मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है. जबकि, अनुराग सिंह ठाकुर को युवा मामलों के साथ सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया है. वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है. धर्मेंद्र प्रधान को मिला शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है.

बिहार राज्य के रोहतास जिला मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर में 1 हफ्ते से बिजली आधी रात को काट दी जा रही है जिससे लोगों को काफी कठिनाई हो रही है नींद पूरा नहीं होने के कारण

बिहार के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत से शुभम कुमार की बातचीत बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से सिंघपुर ग्राम निवासी रंजीत से हुई। रंजीत कहते है कि सड़क तो बन रही है परन्तु नाली की कोई व्यवस्था नहीं है ऐसे सड़क से पानी निकासी नहीं हो पाएगी और जल जमाव की समस्या होगी। इस पर कोई मुखिया का ध्यान नहीं है

Transcript Unavailable.

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है। हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया हैं। 98 साल की उम्र में बुधवार को ट्रेजेडी किंग ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते काफी वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। वहीं, कुछ ही दिनों में उन्हें कई बार मुंबई के हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। अब बुधवार को बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। इस खबर ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि उनके फैंस को भी सदमे में ला दिया है। सोशल मीडिया पर खबर सामने आने के बाद से ही हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।दिलीप कुमार ने आज यानी बुधवार की सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर का इलाज अस्पताल के डॉ. पार्कर जो उनका इलाज कर रहे थे, उन्होंने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है। बता दें कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे मुंबई के सांताक्रूज में होगा।आपको बता दें कि दिलीप कुमार ने फिल्म 'ज्वार भाटा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत थी। वहीं उनकी यादगार फिल्मों में 'शहीद', 'मेला', 'बाबुल', 'फुटपाथ', 'देवदास', 'नया दौर', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा-जमुना', 'राम और श्याम', 'कर्मा' जैसी कई फिल्में रहीं हैं। दिलीप कुमार आखिरी बार साल 1998 में फिल्म 'किला' में नजर आए थे। वहीं उन्हें भारत सरकार द्वारा कई अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इन अवॉर्ड में पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्म भूषण जैसे कई और अवॉर्ड शामिल हैं।

Transcript Unavailable.