कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही थम गई हो पर रोजाना जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीजों को चिन्हित किया गया। पिछले कुछ दिनों से संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में वृद्धि देखी जा रही हैं। 30 जून को जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 11 हो गई थी। वहीं 7 जून को यह संख्या बढ़कर अब 22 हो गई है।