Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
प्रखंड के कुल 11 पंचायतों में मनरेगा के तहत सार्वजनिक के अलावा निजी स्थलों पर भी 28, 000 पौधे रोपे जा रहे हैं। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी महिंद्र प्रसाद ने बताया कि अब तक पांच हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। इसके अलावा पौधरोपण के लिए 17000 गड्ढे भी खोदे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधों के लिए सुरक्षा स्ट्रक्चर लगाया जाएगा। प्रखंड में 140 यूनिट लगभग 28000 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग द्वारा मनरेगा को पांच हजार पौधे मिले थे, जो विभिन्न पंचाों में रोपे जा चुके हैं। फलदार व औषधीय पौधे के अलावा आंवला जामुन शीशम सागवान गम्हार के पौधे भी रोपे जा रहे हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं एवं 11वीं के छात्रों को राहत देते हुए आगामी 25 जुलाई तक पंजीयन कराने का मौका दिया है। अब तक 15 जुलाई तक पंजीयन कराने की अवधि निर्धारित की गई थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2022 की मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पंजीयन कराने की तिथि में वृद्धि कर दी है। जो छात्र अब तक किसी कारण से पंजीयन नहीं करा पाये हैं, वे अब 25 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। वैसे बोर्ड ने नियमित कोटि के छात्रों के लिए विलंब शुल्क के साथ 320 रुपये एवं स्वतंत्र कोटि के छात्रों के लिए 420 रुपये शुल्क निर्धारित किया है।बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि पंजीयन के वक्त स्कूलों में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। स्कूल आने वाले छात्र शारीरिक दूरी का पालन करेंगे। स्कूल प्रबंधन की ओर से समुचित संख्या में माक्स एवं सेनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं 2020-2022 सत्र में इंटर में पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी पंजीयन कराने का निर्देश दिया गया है। 11वीं के नियमित कोटि के छात्रों को 470 रुपये एवं स्वतंत्र कोटिे के छात्र-छात्राओं को 870 रुपये पंजीयन शुल्क देना होगा। बता दें कि इसी महीने तीन जुलाई को बिहार बोर्ड ने इंटर में नामांकन की तिथि बढ़ा दी थी। इसके तहत 18 जुलाई तक छात्रों को इंटर में नामांकन के लिए आनलाइन आवेदन करने की सहूलियत दी थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस वर्ष लगभग 17 लाख सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के बाद बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के आधार पर बिहार के 3644 इंटर स्कूल एवं कालेज में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक सप्ताह से बारिश ना होने के कारण खेत के कदई सूखने लगे है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है
