Transcript Unavailable.
अरियरी प्रखण्ड के ससबहना बाजार में स्थित वाटर सप्लाई का बोरिंग पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है। कई महीनों से महीना में दो बार खराब होता रहा है और हर बार पाँच छः दिन तक यों ही खराब पड़ा रहता है। इस बार भी तीन दिनों से अभी तक कोई सुध लेने वाला नही है। मालूम हो कि इस बोरिंग से ससबहना, घुसकुरी के लगभग पांच हजार की आबादी का प्यास बुझता है। इसके अलावा हजारों लोग बाजार करने आने वाले भी पानी के लिए इस पर निर्भर रहते हैं। बोरिंग खराब रहने के कारण बाजार में प्यासे लोग इधर उधर भटकते देखे जा सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर एक दो दिन में बोरिंग ठीक नहीं किया गया तो हमलोगों को आंदोलन करने के अलावा और कोई रास्ता नही है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद के नवादा जिला में स्थानांतरण के बाद समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। सूचना भवन के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी ,मीडिया कर्मी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केमरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इस बाबत घायल शंकर सिंह ने बताया कि उन्हें अपने पड़ोसी नरेश सिंह से पिछले कई सालों से भूमि विवाद चल रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
किसी भी लेनदेन में आधार की अनिवार्यता के बाद भी फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है । जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बहुआरा मौजा के छः प्लॉट को फर्जी तरीके से बेच देने का मामला सामने आया है।जिला निबंधन कार्यालय में 3 फरवरी को इसी साल जमीन को अपने नाम निबंधन कराने के बाद अब इसे अपने नाम दाखिल खारिज करने का प्रयास कर रहे है ।
शुक्रवार के दिन जिले कर बरबीघा शहर स्थित एक निजी क्लीनिक में एक गर्भवती महिला का इलाज के बाद मौत होने के बाद मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों कलिनिक में घुसकर तोड़फोड़ भी किया। जबकि घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया। बाद में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को स्थिति को नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार की अहले सुबह 5 बजे सदर थाना क्षेत्र के हथियामा गांव के बगल से होकर गुजरने वाली टाटी नदी में डूबने से हथियामा पंचायत के मुखिया रत्न मांझी के छोटे भाई की पत्नी ( भाबज) की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बच्चू मांझी की पत्नी 45 वर्षीय सीमा देवी के रूप में की गई है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरबीघा प्रखंड के बुल्लाचक आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 91 पर आयोजित ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत उपस्थित लाभार्थियों को पिरामल स्वास्थ्य के नीरज कुमार द्वारा डायरिया से बचाव हेतु ओ0 आर0 एस0 का घोल बनाने एवं इसके उम्र के अनुसार बच्चों को देने के लिए जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार की तड़के सुबह 2.30 बजे के आसपास श्री राम अस्पताल के पास से एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। चोरी गई कार व्हाइट कलर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR01DP9779 है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
