किसी भी लेनदेन में आधार की अनिवार्यता के बाद भी फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है । जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बहुआरा मौजा के छः प्लॉट को फर्जी तरीके से बेच देने का मामला सामने आया है।जिला निबंधन कार्यालय में 3 फरवरी को इसी साल जमीन को अपने नाम निबंधन कराने के बाद अब इसे अपने नाम दाखिल खारिज करने का प्रयास कर रहे है ।