इस जिला से स्थानांतरित होकर स्पेशल ब्रांच में डीएसपी पद पर भेजे गए निवर्तमान एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह के सम्मान में शनिवार को जिला अतिथिशाला के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एस पी कार्तिकेय शर्मा , अनुमंडल पदाधिकारी निशांत , अपर एसडीओ राजीव कुमार , नए एसडीपीओ कल्याण आनंद , स्थानांतरित डीएसपी रजनीश कांत प्रियदर्शी , डीएसपी मुख्यालय राजवंश सिंह ,जिला अभियोजन कार्यालय के अभियोजन पदाधिकारी सत्यनारायण सिंह एवं संजीव कुमार , जिला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार, समाजसेवी ब्रजेश कुमार सुमन के साथ साथ जिले भर के सभी पुलिस निरीक्षक , थाना और ओपी अध्यक्ष शामिल थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

घाट कुसुंभा प्रखंड अंतर्गत कोरमा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मुरारपुर गांव में सघन छापामारी के दौरान 70 लीटर की मात्रा में देसी शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पाई। जबकि तीन कारोबारी निकल भागने में सफल हो गए। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान मुरारपुर गांव से पांच प्लास्टिक गैलन में भरे देसी शराब की बरामदगी की गई। जबकि गांव के स्व लुचन राम के पुत्र और कारोबारी इंद्रदेव राम को रंगेहाथ धर दबोचा गया। छापामारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर विनोद राम सहित तीन कारोबारी निकल भागने में सफल हुए। पुलिस ने बरामद देशी शराब की खेप को जब्त कर ली। वहीं गिरफ्तार इंद्रदेव राम और फरार तीन अन्य कारोबारियों के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की। बाद में गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नेहरू युवा केंद्र शेखपुरा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शनिवार को आजाद मैदान चेवाड़ा में जिला युवा पदाधिकारी पिंकी गिरी के गाइड लाइन के अनुसार आजादी के 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्रीडम रनिंग प्रतियोगिता किया गया। जिसमे तीस मिनट की शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प 'फिटनेस की डोज़ आधा घंटा रोज' शपथ लिया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एएसआई मो अहसान के द्वारा हरी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन रंगारंग किया गया।जिस में उपस्थित एएसआई मो अहसान ,नरेंद्र कुमार लेखापाल और धर्मेंद्र कुमार एन वाई वी कुमार एवं विनोद कुमार जितेंद्र कुमार एवम विभिन्न गांव से आए हुए। युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ के मौके पर वक्ताओ ने स्वस्थ रहने हेतु जरूरी शारीरिक व्यायाम , योग आदि पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने उपस्थित लोगों स्वस्थ रहने का गुर सिखाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में लोगो की भाड़ी भीड़ उमड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा इस आयोजन को लेकर यहाँ बड़े पैमाने पर तैयारी की गयी थी। लोक अदालत का उद्धाटन एक अनजान महिला द्वारा दीप जलाकर किया गया। महिला जिले के मेहुस गाव की रानी देवी अपने मुकदमे के निपटारा के लिए यहाँ आई थी। इस अवसर पर जिला जज सह प्राधिकार के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार दुबे, उपाध्यक्ष सह जिलाधिकारी इनायत खान, प्राधिकार के सचिव सह सदस्य सचिव एसपी कार्तिकेय शर्मा, जिला विधिग्य संघ के अध्यक्ष अरबिंद कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रमौली यादव, महासचिव बिनोद कुमार सिंह के साथ सभी न्यायिक पदाधिकारी, बैंक प्रबन्धक, विभिन्न विभागों के आला अधिकारी, बड़ी संख्या में अधिवक्ता और मुकदमा का निपटारा करवाने वाले लोग शामिल थे। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आजादी के 75 साल के अमृत महोत्सव के रूप में भी आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में 540 मामलों का निपटारा किया गया। दिन भर की गहमागहमी के बाद न्यायालय में लंबित 214 मामले आपसी समझौते के आधार पर निपटाया गए। वहीं बैंक के 326 ऋण के मामले निपटाए गए. बैंक द्वारा मौके पर एक करोड़ से ज्यादा की राशि वसूल की गई। जबकि लगभग तीन करोड़ रुपए की राशि का समझौता किया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन में सबसे ज्यादा ग्रामीण बैंक द्वारा 125 मामले सुलझाये गए। न्यायालय में लंबित अपराधिक और दीवानी मामलो के साथ पचास से ज्यादा ग्राम कचहरी में लंबित मामले आपसी सुलह के आधार पर सुलझाये गए। उन्होंने इस आयोजन में बड़ी संख्या में सफलता पर लोक अदालत से जुड़े सभी लोगो को धन्यवाद दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला पोषण एवं पुनर्वास केंद्र पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण माह के तहत इस आयोजन में लोगों को आहार श्रृंखला के बारे में विस्तार से जानकारी दीजिए। लोगों में पोषण और प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए घरों के आसपास बड़े पैमाने पर पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दी गई ।इस अवसर पर जिला स्वास्थ समिति के जिला स्वास्थ्य प्रबंधक श्याम कुमार निर्मल डीपीसी साकिर खान मीनाक्षी कुमारी प्रभात कुमार नीलम कुमारी अनुराधा कुमारी पिंकी कुमारी रिंकी कुमारी शीतलमनी मुकेश कुमार सुरेंद्र कुमार शर्मिला देवी गरीबन कुमार कमल किशोर सिंह संजू देवी जूली देवी संगीता देवी कविता देवी खुशबू देवी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने भवन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सरदारधाम फेज-2 बालिका छात्रावास का भूमि पूजन भी किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह चेनारी पहुंचे, तो रोहतास तथा कैमूर के जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

चेनारी प्रखंड के, पेवंदी पंचायत के, दतौली गांव, प्रथम टोला में आज मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ-साथ यह भी बताया गया कि की पेंशन योजना क्या है। कितने प्रकार के होते हैं और कौन-कौन होते हैं। इसमें आवश्यक कागजात क्या-क्या लगते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता दयाशंकर राम ने बताया कि बेलासपुर गांव के नागेन्द्र चौबे, श्रीनिवास चौबे, ऋषिकांत चौबे, सुजीत चौबे , हरिनाथ चौबे व महादेव चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।