घाट कुसुंभा प्रखंड अंतर्गत कोरमा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मुरारपुर गांव में सघन छापामारी के दौरान 70 लीटर की मात्रा में देसी शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पाई। जबकि तीन कारोबारी निकल भागने में सफल हो गए। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान मुरारपुर गांव से पांच प्लास्टिक गैलन में भरे देसी शराब की बरामदगी की गई। जबकि गांव के स्व लुचन राम के पुत्र और कारोबारी इंद्रदेव राम को रंगेहाथ धर दबोचा गया। छापामारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर विनोद राम सहित तीन कारोबारी निकल भागने में सफल हुए। पुलिस ने बरामद देशी शराब की खेप को जब्त कर ली। वहीं गिरफ्तार इंद्रदेव राम और फरार तीन अन्य कारोबारियों के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की। बाद में गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
