नेहरू युवा केंद्र शेखपुरा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शनिवार को आजाद मैदान चेवाड़ा में जिला युवा पदाधिकारी पिंकी गिरी के गाइड लाइन के अनुसार आजादी के 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्रीडम रनिंग प्रतियोगिता किया गया। जिसमे तीस मिनट की शारीरिक गतिविधि को शामिल करने का संकल्प 'फिटनेस की डोज़ आधा घंटा रोज' शपथ लिया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एएसआई मो अहसान के द्वारा हरी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन रंगारंग किया गया।जिस में उपस्थित एएसआई मो अहसान ,नरेंद्र कुमार लेखापाल और धर्मेंद्र कुमार एन वाई वी कुमार एवं विनोद कुमार जितेंद्र कुमार एवम विभिन्न गांव से आए हुए। युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ के मौके पर वक्ताओ ने स्वस्थ रहने हेतु जरूरी शारीरिक व्यायाम , योग आदि पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने उपस्थित लोगों स्वस्थ रहने का गुर सिखाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
