जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में 540 मामलों का निपटारा किया गया। दिन भर की गहमागहमी के बाद न्यायालय में लंबित 214 मामले आपसी समझौते के आधार पर निपटाया गए। वहीं बैंक के 326 ऋण के मामले निपटाए गए. बैंक द्वारा मौके पर एक करोड़ से ज्यादा की राशि वसूल की गई। जबकि लगभग तीन करोड़ रुपए की राशि का समझौता किया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन में सबसे ज्यादा ग्रामीण बैंक द्वारा 125 मामले सुलझाये गए। न्यायालय में लंबित अपराधिक और दीवानी मामलो के साथ पचास से ज्यादा ग्राम कचहरी में लंबित मामले आपसी सुलह के आधार पर सुलझाये गए। उन्होंने इस आयोजन में बड़ी संख्या में सफलता पर लोक अदालत से जुड़े सभी लोगो को धन्यवाद दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
