राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में उनकी जयंती लोगों ने धूमधाम से मना। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बता दे कि आज शनिवार 2 अक्टूबर को चेनारी प्रखंड के सरकारी व निजी विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के बारे में गहन रूप से बच्चों को बताया गया तथा उनको यह भी बताया गया कि इन महापुरुषों को आजादी दिलाने में क्या योगदान था!
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कोविड 19 को लेकर महाटीका अभियान शनिवार को चलाई गई। जिसमें सरकार द्वारा प्रायोजित इस अभियान में लोग अब पहले की अपेक्षा काफी दिलचस्पी दिखाने के साथ ही सहयोग मिलने से टीकाकरण का कार्य आसान हो गया है। वहीं इस अभियान में शिक्षकों को भी जोड़ा गया था। प्रत्येक शिक्षकों को तीस लोगों को टीकाकरण कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। हालांकि शिक्षक संगठनों ने इस पर ऐतराज जताया है। संगठनों का कहना है कि शुरू से ही सहयोग कर रहे हैं। लेकिन टारगेट देना आपातकाल का प्रतीक है। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी ने लगभग 2000 लोगों को शाम तक टीकाकरण होने की बातें कहीं।
जी हां सासाराम के स्थानीय संत शिवानंद इंटर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक खुद्दुस अहमद की अध्यक्षता में तथा नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री संजय कुमार सिंह की संचालन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया प्रधानाध्यापक कुद्दुस अहमद ने बताया कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात में तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर उन्नीस सौ चार को मुगलसराय में हुआ था पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर ग्राम से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मल्हीपुर ग्राम की मुख्य सड़क की ओर जाने वाली सड़क में मिट्टी गिरने से स्थिति ख़राब हो गई है। आवागमन में लोग चोटिल हो जा रहे है
sachin Raj
दस साल के बाद हथिया नक्षत्र में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने भी बारिश की संभावना जतायी थी। इलाके में गुरुवार की शाम से बारिश शुरू हुई, तो शुक्रवार को भी आकाश से झमाझम पानी बरसता रहा। इससे किसानों में खुशी है। अब धान की फसल लगे खेतों को पर्याप्त पानी मिल चुका है। किसान सुनील राम, रामदयाल सिंह ने बताया कि धान की फसल में लगा झूलसा हरदा, तना छेदी, चतरा , उकठा आदि रोग के लिए हथिया नक्षत्र में हुई बारिश का पानी औषधि है। धान में लगे सभी प्रकार के रोग दूर हो जाएंगे। यह बारिश रबी की खेती के लिए भी लाभदायक है। किसानों ने कहा कि दस साल के बाद हथिया नक्षत्र में इतनी अच्छी बारिश हुई है।
sachin Raj
जिला के सिविल सर्जन पद से सेवानिवृत हुए डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह और निवर्तमान जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ शरदचंद को बृहस्पतिवार के दिन समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस जिला में डॉक्टर केएमपी सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से सिविल सर्जन पद आसीन हुए। बगल के नालन्दा जिला अन्तर्गत सरमेरा थाना क्षेत्र के ससौर गांव निवासी डॉक्टर सिंह की कार्यभूमि यह जिला रही।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
