राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कोविड 19 को लेकर महाटीका अभियान शनिवार को चलाई गई। जिसमें सरकार द्वारा प्रायोजित इस अभियान में लोग अब पहले की अपेक्षा काफी दिलचस्पी दिखाने के साथ ही सहयोग मिलने से टीकाकरण का कार्य आसान हो गया है। वहीं इस अभियान में शिक्षकों को भी जोड़ा गया था। प्रत्येक शिक्षकों को तीस लोगों को टीकाकरण कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। हालांकि शिक्षक संगठनों ने इस पर ऐतराज जताया है। संगठनों का कहना है कि शुरू से ही सहयोग कर रहे हैं। लेकिन टारगेट देना आपातकाल का प्रतीक है। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी ने लगभग 2000 लोगों को शाम तक टीकाकरण होने की बातें कहीं।