Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सेवा और समर्पण अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा में अनवरत 20 वर्ष पूर्ण होने पर शेखपुरा भाजपा के द्वारा महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर दल्लू मोड़ से चांदनी चौक तक शेखपुरा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकाला गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मो असलम , श्रवण कुमार सिंह , ललन सिंह , चंद्रशेखर प्रसाद , इंद्रजीत कुमार ,निरंजन कुमार ,चिंटू कुमार, आनंदी प्रसाद सिंह सहित अन्य मौजूद थे।उपस्थित लोगों ने दोनो दिवंगत नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के बीच महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई ।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राएं रिशु रानी, अंजली कुमारी, साक्षी कुमारी, प्राची कुमारी, रिया प्रियदर्शनी व पारूल गुप्ता के द्वारा राष्ट्रगान गाकर किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं व प्राचार्य विनोद कुमार के द्वारा विभिन्न प्रकार के अभिभाषण प्रस्तुत किए गए जिसमें सभी बच्चों ने महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से संबंधित संघर्षों को बताते हुए यह कहा कि देश को आज महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को साईं ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में साईं पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा महात्मा गांधी जयंती एवम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष अंजेश कुमार के द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। साईं पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा अतिथियों का स्वागत, स्वागत गीत के साथ किया गया, उक्त कार्यक्रम में सुयशस्वी, सुहानी,आँचल ,अंशु पटेल,अमन आदि द्वारा लघु नाटक,भाषण तथा नृत्य प्रस्तुत किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गाँधी जयंती के अवसर पर डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल की ओर से निःशुल्क 'आई चेक अप' कैम्प आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या लोगों ने आंखों की जाँच करवाई। प्राप्त सूचना के अनुसार कैम्प में लगभग दो सौ लोगों के आंखों की जांच की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को नगर परिषद बरबीघा के सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर स्वच्छता का अमृत महोत्सव के अवसर पर सफाई मित्र अमृत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अरियरी प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में समारोह पूर्वक महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। समारोह में सभी लोगों ने महात्मा बापू के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को सीबीएसई पैटर्न पर संचालित जिला के एकमात्र प्राचीन प्लस टू हाई स्कूल एसएडीएन कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या सरला प्रसाद ने की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।