शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के बीच महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई ।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राएं रिशु रानी, अंजली कुमारी, साक्षी कुमारी, प्राची कुमारी, रिया प्रियदर्शनी व पारूल गुप्ता के द्वारा राष्ट्रगान गाकर किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं व प्राचार्य विनोद कुमार के द्वारा विभिन्न प्रकार के अभिभाषण प्रस्तुत किए गए जिसमें सभी बच्चों ने महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से संबंधित संघर्षों को बताते हुए यह कहा कि देश को आज महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
