जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा झारखण्ड के देवघर जाने के क्रम में शेखपुरा पहुंचे । इस दौरान वे जदयू नेता जितेन्द्रनाथ के आवास पर रुके। यहां जदयू नेता का भव्य स्वागत स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव में गुलाब तूफान के कारण पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से आधा दर्जन दलित परिवारों का कच्चा मकान गिर चुका है। कई लोगों के घरों में घुटने भर से ज्यादा पानी जमा है। इस प्राकृतिक आपदा में कई दर्जन लोग बेघर हो चुके हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक की चोरी की घटना से जहां लोग परेशान हैं। वहीं पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के अकबरबीघा गांव में की। गई छापेमारी में दो अपाचे बाइक को बरामद किया गया है। बरामद अपाचे को पुलिस ने जहां जब्त कर थाने ले आई वहीं जिस घर में छापेमारी की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर परिषद क्षेत्र के रतोईया नदी में नहाने के क्रम में वाजितपुर गांव के हरेराम कुमार उर्फ प्रवीण ढाढी के 15 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की डूबने से मौत हो गई है। लाश को खोजने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कई घंटे तक महाजाल लगाकर नदी में लाश की तलाश के बाद लाश को नदी से निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जी हां रोहतास जिले के चेनारी थाना अंतर्गत सबराबाद गांव के समीप ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है जो चारों मृतक सासाराम नगर थाने के चौक बाजार मोहल्ला तथा आलमगंज मोहल्ला के बताए जा रहे हैं इनमें दिवाकर साहू अशोक कुमार कृष्ण कुमार और अशोक कुमार गुप्ता शामिल है प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है चारों लोग कार में सवार होकर बनारस से लौट रहे थे तभी सवराबाद गांव के निकट ट्रक से भिड़ंत हो जाने से कार सवार चारों व्यक्ति की मौत हो गई है धन्यवाद आप सुन रहे मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस

Transcript Unavailable.

नोखा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर शनिवार को नगर परिषद नोखा की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। तख्ती-बैनर के साथ नप कर्मियों की रैली बस स्टैंड स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर काली मंदिर, गोला रोड, थाना मोड़ होते पश्चिमपट्टी तक गई और वापस सामुदायिक भवन लौट गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ले चेनारी प्रखंड में उम्मीदवारों की रफ्तार बढ़ने लगी है। सुबह होने के साथ ही विभिन्न पदों के लिए खड़े भावी उम्मीदवार मतदाता देवता के दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिए हैं। यह सिलसिला अब दिन-प्रतिदिन तेज होती हुई दिखाई देने लगी है। भावी उम्मीदवार खासकर जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार मानो प्रतिदिन की नियमावली तय कर लिए है। समय- समय पर गांव में पहुंच मतदाता देवता से मुलाकात कर रहे हैं।

चेनारी प्रखंड के अलग-अलग गांव में बारिश होने से लोगों को हो रही थी परेशानी। आज बारिश ना होने से लोगों को मिली है राहत। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।