बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव में गुलाब तूफान के कारण पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से आधा दर्जन दलित परिवारों का कच्चा मकान गिर चुका है। कई लोगों के घरों में घुटने भर से ज्यादा पानी जमा है। इस प्राकृतिक आपदा में कई दर्जन लोग बेघर हो चुके हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।