बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ले चेनारी प्रखंड में उम्मीदवारों की रफ्तार बढ़ने लगी है। सुबह होने के साथ ही विभिन्न पदों के लिए खड़े भावी उम्मीदवार मतदाता देवता के दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिए हैं। यह सिलसिला अब दिन-प्रतिदिन तेज होती हुई दिखाई देने लगी है। भावी उम्मीदवार खासकर जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार मानो प्रतिदिन की नियमावली तय कर लिए है। समय- समय पर गांव में पहुंच मतदाता देवता से मुलाकात कर रहे हैं।