बाजार से लेकर गांव तक मंगलवार की शाम पूजा पंडाल में मां दुर्गा प्रतिमा का पट खुलते ही सभी पंडालों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। इन सबके बीच इस बार कोरोना मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड जांच व कोविड टीकाकरण शिविर भी लगाया गया है। मां भवानी का दर्शन करने आए ऐसे लोग जो अब तक कोविड वैक्सीन नहीं लिए हैं, उनके लिए मंगलवार से ही चेनारी के पूजा पंडाल व अन्य दुर्गा मंदिर में स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया है। शिविर में स्वास्थ्य कर्मी आरटीपीसी जांच भी किया गया!

चेनारी सहित रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडों में दुर्गा पूजा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है वही आज सप्तमी के दिन मां दुर्गा का पटृ खुला उसके बाद पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई साथ ही साथ शासन प्रशासन की भी कड़ी व्यवस्था की गई है ताकि अष्टमी नवमी और दशमी को कहीं किसी तरह का कोई माहौल खराब ना हो इसको लेकर कड़ी व्यवस्था की गई है धन्यवाद

sachin Raj

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि दोइया ग्राम में नल जल योजना का कार्य विफ़ल रहा है। पाँच सालों में कोई कार्य नहीं हुआ। इस पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए है

आजादी के 75 साल में मनाए जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर का आयोजन नगर क्षेत्र में संचालित अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दुर्गा पूजा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा टीकाकरण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। टीकाकर्मी जिले के सभी क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में सवेरे 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक मेला घूमने आने वाले लोगों को टीकाकृत करेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखपुरा जिला पुलिस ने दो चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताते चलें कि पिछले कुछ महीनों से जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार बाइक चोरी की घटना घट रही है। बाईक चोरी की घटना में वृद्धि होने के कारण एक ओर लोग परेशान दिख रहे थे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्थानीय नगर थाना पुलिस ने शहर के कमासी मोड के समीप गस्ती के दौरान एक बाईक पर देशी शराब की खेप की ढुलाई कर रहे दो कारोबारियों को 70 लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारियों में गुल्ली राम ,मुरारपुर और कमासी गांव के संजय दास शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।