Transcript Unavailable.

सासाराम दिल्ली के सिंधु बॉर्डर व निकटवर्ती गांव गंगोला से सिखों का एक जत्था सोमवार को सासाराम पहुंचा। सिखों ने चाचा फगुमल गुरुद्वारा में मत्था टेका। शुकराना अरदास किया। लंगर छका। उसके बाद भाई कुंदन सिंह की अगुवाई में पटना साहिब के लिए रवाना हो गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सासाराम भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 22 अक्टूबर को जिला मानवाधिकार एसोसिएशन के बैनर तले एक सम्मेलन आयोजित की जाएगी। इसको लेकर मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष ई. नवीन सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर के कई बुद्धिजीवी व एसोसिएशन से जुड़े लोग शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सासाराम दूर्गा पूजा को लेकर जिला में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है। दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में 662 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह 16 अक्टूबर तक अपने-अपने कार्य स्थल पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा उड़नदस्ता दल के अलावा गश्ती दल भी शहर का भ्रमण कर रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर थाना पुलिस मंगलवार को लगातार दूसरे दिन चोरी के एक बाईक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी पशुपति यादव का पुत्र देवन यादव है। उसे शेखपुरा - लखीसराय पथ पर नीरपुर गांव के समीप शिवकुमार लाइन होटल के निकट से धर दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरफ्तार युवक लाइन होटल के समीप ठहरा हुआ है । जो बाईक से लखीसराय की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही गस्ती पर निकली पुलिस टीम उसे नीरपुर के समीप से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया । प्राधिकार के अध्यक्ष जिला जज जितेंद्र कुमार दुबे न्यायालय परिसर से इस रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेकानंद, प्राधिकार के अधिवक्ता अशोक कुमार सिन्हा, कुणाल मेहता ,जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष चंद्रमौलेश्वर प्रसाद यादव और कई पारा लीगल वालंटियर उपस्थित थे। आजादी के 75 साल में आयोजित अमृत महोत्सव के तहत यह रथ गांव गांव का भ्रमण करेगा। आगामी 6 दिनों तक रथ के माध्यम से लोगों के बीच कानून के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्य और लोगों को यहां मिलने वाले कानूनी मदद के बारे में विशेष जानकारी दी जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नवरात्रि, दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर चेनारी बाजार में सभी ओर भक्ति व उल्लास का वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु भक्तगण मां दुर्गा की शक्ति की भक्ति में अब पूरी तरह से लीन हो गए हैं। के सभी गली-मुहल्लों में माता की जयकारा सुनाई दे रही हैं। चेनारी बाजार के सभी दुर्गा पूजा पंडाल बन कर तैयार हो चुके हैं भक्तों को दर्शन देने के लिए माता का दरबार सज चुका है। हालांकि वैसे तो शहर में षष्ठी से ही छोटे-बड़े पूजा पंडालों का उद्घाटन शुरू गया था। लेकिन मंगलावर से बाजार के लगभग सभी पूज-पंडालों में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। जहां बुधवार को बाजार के अधिकांश पूजा-पंडालों में लोग दर्शन करते देखे गए। वैसे मंगलवार को महासप्‍तमी के दिन मां के पट खुलने के साथ बाजार व जिले के इलाकें दुर्गा पूजा के उल्लास में डूब गया है। भक्त पूजा व दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। हालांकि कोरोना से बचाव को ले कहीं-कहीं एहतियात भी बरती जा रही हैं

दशहरा में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। खासकर शाम व रात में बिजली गुल होने से पूजा पंडालों में अंधेरा छा जा रहा है। इससे असमाजिक तत्वों को मनमानी करने का मौका मिल जा रहा है। वही दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर शाम में आठ से दस बार बिजली का गुल होना परेशानी पैदा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के आने जाने का कोई समय ही निर्धारित नहीं है। दो- दो घंटे तक विद्युतापूर्ति बंद रहती है। चौबीस घंटे में दस बारह बार बिजली गुल होती है। वही इससे सबसे ज्यादा परेशानी नवरात्र में व्रत करने वाले व्यक्तियों को हो रहा है जो कि बिजली नहीं मिलने के कारण वश उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.