नवरात्रि, दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर चेनारी बाजार में सभी ओर भक्ति व उल्लास का वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु भक्तगण मां दुर्गा की शक्ति की भक्ति में अब पूरी तरह से लीन हो गए हैं। के सभी गली-मुहल्लों में माता की जयकारा सुनाई दे रही हैं। चेनारी बाजार के सभी दुर्गा पूजा पंडाल बन कर तैयार हो चुके हैं भक्तों को दर्शन देने के लिए माता का दरबार सज चुका है। हालांकि वैसे तो शहर में षष्ठी से ही छोटे-बड़े पूजा पंडालों का उद्घाटन शुरू गया था। लेकिन मंगलावर से बाजार के लगभग सभी पूज-पंडालों में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। जहां बुधवार को बाजार के अधिकांश पूजा-पंडालों में लोग दर्शन करते देखे गए। वैसे मंगलवार को महासप्तमी के दिन मां के पट खुलने के साथ बाजार व जिले के इलाकें दुर्गा पूजा के उल्लास में डूब गया है। भक्त पूजा व दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। हालांकि कोरोना से बचाव को ले कहीं-कहीं एहतियात भी बरती जा रही हैं
