नगर थाना पुलिस मंगलवार को लगातार दूसरे दिन चोरी के एक बाईक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी पशुपति यादव का पुत्र देवन यादव है। उसे शेखपुरा - लखीसराय पथ पर नीरपुर गांव के समीप शिवकुमार लाइन होटल के निकट से धर दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरफ्तार युवक लाइन होटल के समीप ठहरा हुआ है । जो बाईक से लखीसराय की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही गस्ती पर निकली पुलिस टीम उसे नीरपुर के समीप से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
