दशहरा में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। खासकर शाम व रात में बिजली गुल होने से पूजा पंडालों में अंधेरा छा जा रहा है। इससे असमाजिक तत्वों को मनमानी करने का मौका मिल जा रहा है। वही दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर शाम में आठ से दस बार बिजली का गुल होना परेशानी पैदा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के आने जाने का कोई समय ही निर्धारित नहीं है। दो- दो घंटे तक विद्युतापूर्ति बंद रहती है। चौबीस घंटे में दस बारह बार बिजली गुल होती है। वही इससे सबसे ज्यादा परेशानी नवरात्र में व्रत करने वाले व्यक्तियों को हो रहा है जो कि बिजली नहीं मिलने के कारण वश उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है