बाजार से लेकर गांव तक मंगलवार की शाम पूजा पंडाल में मां दुर्गा प्रतिमा का पट खुलते ही सभी पंडालों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। इन सबके बीच इस बार कोरोना मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड जांच व कोविड टीकाकरण शिविर भी लगाया गया है। मां भवानी का दर्शन करने आए ऐसे लोग जो अब तक कोविड वैक्सीन नहीं लिए हैं, उनके लिए मंगलवार से ही चेनारी के पूजा पंडाल व अन्य दुर्गा मंदिर में स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया है। शिविर में स्वास्थ्य कर्मी आरटीपीसी जांच भी किया गया!