जिला रोहतास कैमूर पहाड़ी पर मंगलवार को टीकाकरण का कैंप लगा। मेडिकल टीम ने पहाड़ी गांव गोरिया व भरखरवा में कोविड-19 व नियमित टीकाकरण का कार्य किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार में अभी पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इसी बीच पंचायती राज विभाग द्वारा नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने की भी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है सरकार का मानना है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षित होने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक आसानी से पहुंच सकेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में टर्म 1 परीक्षा की डेटशीट जारी की गई थी. अब सीबीएसई ने एक नोटिस जारी कर छात्रों को सूचित किया है कि वे उन्हें परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा देंगे सीबीएसई के नोटिस के मुताबिक बोर्ड के यह संज्ञान में आया है कि कई छात्रों उस स्थान पर नहीं हैं जहां उनका स्कूल है, ऐसे में छात्रों को परीक्षा शहर बदलने की सुविधा दी जाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कश्मीर में प्रवासी मजदूरों की लगातार हो रही हत्या तथा नैनीताल में तीन बिहारी मजदूरों की भूस्खलन में हुई मौत के विरोध में भाकपा माले लिबरेशन ने बुधवार को शहर में प्रतिवाद मार्च किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

चेनारी प्रखंड में सातवें चरण में 15 नवम्बर को पंचायत चुनाव होगा। इसके लिए बुधवार से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन ही भारी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उम्मीदवारों के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी आए थे। पूरे दिन प्रखंड कार्यालय के आसपास उत्सव सा माहौल रहा। और साथ ही साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रही किसी प्रकार की कोई घटना ना हो इसको लेकर पुलिस बल चुस्त-दुरुस्त दिखा!

चेनारी प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ शरद पूर्णिमा मनाया गया। लोगों ने दुर्गावती नदी के घाटों पर स्नान करके पूजन किया। सत्यनारायण व्रत की कथा सुनी। इसके अलावा लोगों ने गाय के दूध में खीर बनाकर सपरिवार ने सेवन किया।

Transcript Unavailable.

चेनारी प्रखंड के 11 पंचायतों में नामांकन के पहले दिन मुखिया पद के लिए महिला 16 और पुरुष 18 कुल 34 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सरपंच पद के लिए पुरुष 14 और चार महिला ने नामांकन किया है। जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 18 लोगों ने नामांकन किया उक्त बातें वीडियो सुनील कुमार गौतम ने कही!

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि दो सालों से पलौनधा से बरताली जाने वाली सड़क की स्थिति सही नहीं है फिर भी इस पर किसी का ध्यान नहीं है। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है।