Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नगर थाना पुलिस ने शहर के मेहूस मोड के समीप चेकिंग के दौरान एक बाईक पर सवार दो शराब कारोबारियों को 14 लीटर देसी शराब और एक बाईक के साथ धर दबोचा। चेकिंग का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक सरयुग सिंह ने किया। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि कोरमा थाना के मुरारपुर गांव निवासी और शराब कारोबारी सोनू कुमार और धर्मोदय कुमार शराब की खेप गांव से लेकर बिक्री केन्द्र पर पहुंचाने हेतु शेखपुरा शहर आ रहे थे। तभी दोनो को पुलिस ने घात लगाकर रंगेहाथ धर दबोचा। बरामद शराब और बाईक को पुलिस ने जब्त कर ली। जबकि गिरफ्तार दोनों कारोबारियों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर प्रखंड के अंतर्गत हथियावां ओपी क्षेत्र के नेमदारगंज गांव में बीती रात्रि बदमाशों ने एक गुमटी में आग लगा दी। जिससे दुकानदार को तकरीबन 40 से 50 हजार रुपए का नुकसान हो गया। इस संबंध में पीड़ित गुरुदेव यादव ने बताया कि वह मंगलवार की शाम बूंदाबांदी चालू होने पर शाम के सात बजे करीब दुकान को बंद कर अपने घर चले गए थे ।अहले सुबह जब करीब चार बजे जब लोग सड़क पर चलने लगे तो घूमटी को जलता हुआ पाया ।इसके बाद हो हल्ला मचने पर किसी ने दुकानदार को सूचना दी । घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो उसकी उसका सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया था। इस संबंध में पीड़ित ने बताया की गुमटी में वह खाने पीने की सामान पिछले बेचा करते थे। लेकिन किसी ने रात में उनके दुकान में आग लगा दी, आग लगाने का कारण ज्ञात नहीं है की किसने किस वजह से उनके इस दुकान को जलाकर राख कर दिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार से सोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्म उत्सव मंगलवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल अव्वल की 12वीं तारीख को मिलादुन्नबी के रूप में हजरत साहब के जन्मदिन को मनाया जाता है। इस अवसर पर जश्न का माहौल दिनभर जारी रहा। लोगों ने सामूहिक रुप से पैगंबर मोहम्मद हजरत साहब द्वारा दी गई। शिक्षा को पढ़ा और उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया ।लोगों ने मोहम्मद हजरत साहब द्वारा दिए गए किए गए सभी अच्छे कार्यों को भी याद किया। बच्चों को पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में शिक्षा दी गई। ईद मिलाद उल नबी पर रात भर प्रश्न चलती रही प्रार्थनाएं चलती रही ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मंगलवार की शाम एक घर के बोरिंग में सेमरसेवल मोटर लगाने के दौरान करंट लगने से शहर के मकदुमपुर मुंहल्ला में एक 21 वर्षीय युवक विक्की कुमार की मौत हो गई। मृतक मुहल्ले के वाले यादव का पुत्र बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि बिजली का करंट लगने के बाद युवक को एक निजी नर्सिंग होम इलाज हेतु ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के पूरे मुहल्ले में मातम पसर गया।उधर घटना की खबर मिलने के बाद क्षेत्रीय राजद विधायक विजय सम्राट सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के आश्रित परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार से रणजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीन को ले कर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे का मकसद यह जानना है कि कितने लोगों ने वैक्सीन लिया है और कितने लोगों को लगाना बाकी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी प्रखंड में आज से अलग-अलग पंचायतों से अपना नॉमिनेशन किया करेंगे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
