सदर प्रखंड के अंतर्गत हथियावां ओपी क्षेत्र के नेमदारगंज गांव में बीती रात्रि बदमाशों ने एक गुमटी में आग लगा दी। जिससे दुकानदार को तकरीबन 40 से 50 हजार रुपए का नुकसान हो गया। इस संबंध में पीड़ित गुरुदेव यादव ने बताया कि वह मंगलवार की शाम बूंदाबांदी चालू होने पर शाम के सात बजे करीब दुकान को बंद कर अपने घर चले गए थे ।अहले सुबह जब करीब चार बजे जब लोग सड़क पर चलने लगे तो घूमटी को जलता हुआ पाया ।इसके बाद हो हल्ला मचने पर किसी ने दुकानदार को सूचना दी । घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो उसकी उसका सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया था। इस संबंध में पीड़ित ने बताया की गुमटी में वह खाने पीने की सामान पिछले बेचा करते थे। लेकिन किसी ने रात में उनके दुकान में आग लगा दी, आग लगाने का कारण ज्ञात नहीं है की किसने किस वजह से उनके इस दुकान को जलाकर राख कर दिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।