बिहार से सोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्म उत्सव मंगलवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल अव्वल की 12वीं तारीख को मिलादुन्नबी के रूप में हजरत साहब के जन्मदिन को मनाया जाता है। इस अवसर पर जश्न का माहौल दिनभर जारी रहा। लोगों ने सामूहिक रुप से पैगंबर मोहम्मद हजरत साहब द्वारा दी गई। शिक्षा को पढ़ा और उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया ।लोगों ने मोहम्मद हजरत साहब द्वारा दिए गए किए गए सभी अच्छे कार्यों को भी याद किया। बच्चों को पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में शिक्षा दी गई। ईद मिलाद उल नबी पर रात भर प्रश्न चलती रही प्रार्थनाएं चलती रही ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।