मंगलवार की शाम एक घर के बोरिंग में सेमरसेवल मोटर लगाने के दौरान करंट लगने से शहर के मकदुमपुर मुंहल्ला में एक 21 वर्षीय युवक विक्की कुमार की मौत हो गई। मृतक मुहल्ले के वाले यादव का पुत्र बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि बिजली का करंट लगने के बाद युवक को एक निजी नर्सिंग होम इलाज हेतु ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के पूरे मुहल्ले में मातम पसर गया।उधर घटना की खबर मिलने के बाद क्षेत्रीय राजद विधायक विजय सम्राट सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के आश्रित परिवार वालों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
