चेनारी प्रखंड में सातवें चरण में 15 नवम्बर को पंचायत चुनाव होगा। इसके लिए बुधवार से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन ही भारी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उम्मीदवारों के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी आए थे। पूरे दिन प्रखंड कार्यालय के आसपास उत्सव सा माहौल रहा। और साथ ही साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रही किसी प्रकार की कोई घटना ना हो इसको लेकर पुलिस बल चुस्त-दुरुस्त दिखा!
