चेनारी। प्रखंड में नामांकन के अंतिम दिन भारी संख्या में प्रत्याशियों की भीड़ जुटी। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम ने बताया कि सभी 11 पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए लोगों ने नामांकन किया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दूसरी तरफ, प्रखंड कार्यालय के बाहर मेला जैसा नजारा दिखा। कई प्रत्याशी नामांकन के बाद बाहर गए तो उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की।

चेनारी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए 1282 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने बताया कि सबसे अधिक वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन हुआ है। 312 लोग पंच पद के लिए नामांकन किए हैं। उन्होंने कहा कि कुल 11 पंचायतों के मुखिया पद के लिए 103 नामांकन हुए हैं। इसमें महिलाओं की संख्या 48 और पुरुष की संख्या 55 है। पंचायत समिति सदस्य के लिए कुल 91 लोगों ने नामांकन किया है। जबकि सरपंच पद के लिए 73 प्रत्याशी नामांकन पर्चा दाखिल किए हैं। वहीं, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Transcript Unavailable.

बता दें कि विगत दिन शनिवार को चेनारी बाजार के एक निजी कोचिंग संस्थान में छात्रों को मोबाइल वाली के बारे में जानकारी दिया गया है जिसमें बताया गया कि मोबाइल वाणी एक कम्युनिटी मीडिया है जिसके तहत अपनी समस्याओं को रख सकते हैं और उसका समाधान पा सकते हैं और साथ ही साथ छात्रों से मोबाइल वाणी पर काल कराया गया और साथ ही साथ ऐप डाउनलोड भी कराया गया! धन्यवाद मैं यशवंत कुमार

चेनारी कुदरा पद पर शहीद कृष्ण कुमार पांडे स्मारक के समीप से एक चोरी की बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति शहीद कृष्ण कुमार पांडेय स्मारक के समीप चोरी की बाइक पर सब्जी लेकर आया हुआ है पुलिस ने वहां पर वाहन जांच अभियान चलाया जांच के दौरान आरोपित बाइक लेकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस ने उसकी गतिविधि को देख कर पूछताछ करना शुरू कर दें वाहन जांच अभियान में बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी स्वर्गीय धनराज सिंह के पुत्र शंकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है धन्यवाद

सुहाग की सलामती के लिए सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रख विधिवत पूजा अर्चना की उन्होंने अहले सुबह से निर्जला व्रत रखा और चंद्रोदय के बाद शिव पार्वती गणेश कार्तिक सहित शिव परिवार की पूजा अर्चना के पश्चात जल अर्पण किया व्रती महिलाओं के द्वारा बताया गया कि अपने सुहाग की सलामती व सुख समृद्धि के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं वही सुबह से निर्जला व्रत रख रात में चंद्रोदय के बाद नया वस्त्र आभूषण व सोलह सिंगार कर विधिवत शिव पूजन के बाद चलनी के सहारे अपने शहर का मुख्य दर्शन कर उनके द्वारा जल अर्पण करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है धन्यवाद

सासाराम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 12वीं की सेंटअप परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं के प्री बोर्ड परीक्षा की शुरूआत के बाद नवंबर में दसवीं के छात्रों के प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा समिति द्वारा सेंटअप परीक्षा में छात्रों को बोर्ड बेस्ट प्रश्नों के साथ परीक्षा में सम्मिलित कराएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रोहतास अकबरपुर की निवासी सानिया परवीन ऑनलाइन पेंटिंग राज्त्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता बनी है। यह जानकारी सानिया के पिता जसीमुद्दीन अंसारी व उसकी मां जाहिदा खातून ने दी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

sachin Raj

चेनारी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों वोटरों की चांदी कट रही है। प्रत्याशियों के सेवाभाव ने न केवल कई वोटरों का रहन-सहन बदल दिया है, बल्कि उनके खानपान का स्तर भी बदल गया है। कल तक एक रुपये की बीड़ी पीने वाले आज प्रत्याशियों की कृपा से 10 रुपये वाले सिगरेट का कश लगा रहे हैं। गुटखा खाने वालों का भी स्वाद बदल गया है। पांच रुपये का गुटखा खाने वाले अब 20 रूपये वाले रजनीगंधा जैसा महंगा पान मशाला खा रहे हैं। यह सब प्रत्याशियों की मेहरबानी से हो रहा है। और साथ ही साथ प्रत्याशियों के द्वारा वोटरों के छोटे-बड़े वाहनों में टंकी फुल कर पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं इन सब का मजा उठा रहे हैं वोटर