जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की बिहार विधान उपचुनाव में एनडीए गठबंधन दोनों सीटों पर भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी। वह तारापुर जाने के क्रम में शेखपुरा में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्रनाथ के आवास पर रुकने के दौरान मिडिया के सामने बोल रहे थे । कुशवाहा ने कहा की जीत केे अंतर को बढ़ाने की खातिर एनडीए नेताओं का दौरा जारी है । एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महागठबंधन केे आपसी लड़ाई का उन्हें कोई फायदा और नुकसान मिलने की कोई बात नहीं है। कांग्रेस और राजद के अलग-अलग लड़ने पर उन्होंने कहा किया दिखाने केे लिए यह अलग-अलग लड़ रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार सेे यह साफ दिखाई पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय प्रखंड के खुड़िया गांव स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में घुसकर पांच पंखा खोलकर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर धर दबोचा और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कॉलेज बंद था। जबकि इतने बड़े सरकारी शैक्षणिक संस्थान की पहरेदारी हेतु कॉलेज में एक भी गार्ड नहीं था। जिसका नाजायज फायदा वाजिदपुर गांव के पप्पू राम का गिरफ्तार पुत्र नीतीश कुमार कॉलेज में घुसकर तीन सिलिंग पंखा और दो एडजोस्टर खोलकर दिन में ही कहीं बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था।तभी आसपास के ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी और उसे खदेड़ कर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी चुराई गई पांचों पंखे को जब्त कर युवक के विरुद्ध सरकारी संपति की चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अरियरी प्रखंड के दस पंचायतों में मुखिया , पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य पदों पर नामजदगी का पर्चा भरने का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। नामांकन के पहले दिन इस प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुखिया पद के लिए 12 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा भरा। सबसे ज्यादा 6 अभ्यर्थियों ने हुसैनाबाद पंचायत से मुखिया पद हेतु पर्चा भरा। उधर सनैया और विमान पंचायत से दो - दो लोगों ने मुखिया पद हेतु पर्चा भरा। जबकि डीहा और चोर दरगाह पंचायत से मुखिया पद हेतु एक - एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र भरा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
करवाचौथ को लेकर शुक्रवार-शनिवार को बाजार गुलजार दिखाई दिए। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में खूब रौनक रही। खासकर कपड़े व शृंगार के सामान की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ दिखाई दी। महिलाएं कपड़े से लेकर शृंगार के सामान की खूब खरीदारी कर रही हैं। मेहंदी पार्लर पर भी महिलाओं ने पिया के नाम की मेहंदी लगवाई।दूसरी ओर बाजार के ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की ओर से एडवांस बुकिंग की जा रही है। पार्लर में एडवांस बुकिंग पर दो से पांच हजार रुपये तक का पैकेज दिया जा रहा है। इसके अलावा मेहंदी लगाने के लिए भी बाजारों में जगह-जगह दुकानें लगी हुई हैं। दुकानदार हाथों में मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं से 200 रुपये हाथ तक ले रहे हैं। वहीं कई दुकानदार महिलाओं के कई अनेक प्रकार के ऑफर भी दे रहे हैं जैसे कि साड़ी खरीदने पर महिलाओं के हाथों में फ्री में मेहंदी लगाया जा रहा है!
चेनारी प्रखंड के रामदुलारी प्लस टू हाई स्कूल, बेनी सिंह महाविद्यालय हटा चेनारी आदि स्कूलों और कॉलेजों में इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा शुरू हो चुकी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर सभी स्कूलों में सात नवंबर तक परीक्षा होनी है। सेंटअप परीक्षा दो पाली में चल रही है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के कारण चेनारी ब्लॉक से लेकर कपुरी चौक तक जाम की समस्या बनी रही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नंदुसियारा गांव में बहुत दिनों से रोड़ खराब होने से ग्रामीणों को बहुत समस्याएं झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब रोड़ बनाना शुरू हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
