sachin Raj
Transcript Unavailable.
कोरमा थाना पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापामारी कर देसी और विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने की।उन्होंने बताया कि घाट कुसुम्भा गांव स्थित एक भूसा के ढेर में छुपा कर रखे गए प्लास्टिक गैलनों में 40 लीटर की मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की जयंती पर जगह जगह स्मरोहपूर्व उनकी जयंती मनाई गई। जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया। बरबीघा चौपाल द्वारा श्री कृष्ण चौक पर स्थापित श्री बाबू की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तीन दिनों में चक्रवात से हुई बारिश से जिले में 1300 हेक्टेयर में लगे धान को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में सरकार से मुआवजा दिए जाने को लेकर मांगी गई। रिपोर्ट कृषि विभाग द्वारा सुपुर्द कर दिया गया है। कृषि विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संयुक्त कृषि भवन में आयोजित इस सत्र में लगभग एक सौ किसानों ने भाग लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आजादी के बाद बिहार जैसे पिछड़े राज्य को सर्वश्रेष्ठ बिहार बनाने में बिहार केसरी की भूमिका अहम रही। उनके प्रयास से बिहार की गिनती विशिष्ट राज्यों में होती थी। उन्होंने राज्य में सिर्फ कल कारखाने ही नही लगाया बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया। ये बातें मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ श्यामा राय ने बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण रामरूची कालेज में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह में बोल रही थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जी हां कोरोना को हराने के लिए शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान में देश 100 करोड़ डोज का पड़ाव पार कर चुका है इसी उपलक्ष में गुरुवार को शहर का ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मकबरा तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा हर तरफ इसकी चर्चा शुरू हो गई देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई इसके इर्द-गिर्द एक बार फिर अपने शहर के ऐतिहासिक स्थल को सजा देख सबका मन खुशियों से भर गया विभागीय सूत्रों ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान में देश 100 करोड़ रोज को पार कर चुका है इस अवसर पर आदेशानुसार सजाया गया है पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें धन्यवाद
बता दें कि इन दिनों चेनारी प्रखंड क्षेत्र में मुखिया सहीत सरपंच बीडीसी वार्ड पार्षद वह अन्य प्रत्याशियों का नामांकन हो रहा है इसके साथ ही वोटर और समर्थक मुखिया और उन प्रत्याशियों से पॉकेट गर्म कराने में लगे हुए हैं और साथ ही साथ चेनारी बाजार में इन दिनों प्रत्याशियों और समर्थकों का भीड देखा जा सकता है और इस समय होटल मालिकों का भी चांदी कट रहा है
पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर रविवार को रोहिणी नक्षत्र में होगा। विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। चांद को चलनी से देख पति का दर्शन कर उनके हाथों जल ग्रहण करेंगी। ज्योतिषाचार्य बामदेव प्रसाद कहते हैं कि कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में यह व्रत होता है। इस वर्ष रविवार के दिन यह व्रत पड़ने से खास संयोग बन रहा है। रविवार को सूर्य का प्रभाव ज्यादा होता है। सूर्य आरोग्यता और दीर्घायु के प्रतीक हैं। पत्नियां अपने पतियों के लिए आरोग्यता और दीघार्यु की कामना कर इस व्रत को रखती है। करवा चौथ 24 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 1 मिनट से शुरू हो रहा है। यह 25 अक्टूबर पांच बजकर 43 मिनट तक चलेगा। व्रत का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर शाम 6 बजकर 55 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट के बीच बन रहा है। पटना में चंद्रोदय का समय 8 बजकर 7 मिनट है। ज्योतिषाचार्य ने कहा कि इस दिन गणेश जी की उपासना करनी चाहिए और गणेश अथर्व शेष का पाठ करना चाहिए।
चेनारी बेनी सिंह महाविद्यालय चेनारी के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. ददन सिंह के निधन पर कॉलेज में शोक सभा हुई, जिसमें प्राध्यापकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रो. उदय कुमार सिंह, प्रो. उमेश सिंह, प्रो. गंगाविष्णु सिंह, प्रो. अजय कुमार सिंह, सुमेश शशि, र धनंजय कुमार सिंह सहित अनेक कॉलेज कर्मी मौजूद रहे!
