sachin Raj
काराकाट प्रखंड के करूप और भरेहथ रामपुर गांव में सोमवार को आत्मा द्वारा किसान चौपाल लगाकर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। अमरथा पंचायत के करूप गांव में किसान चौपाल में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अजीत सिंह तथा अमौना पंचायत के रामपुर में कृषि समन्वयक संजीव कुमार लाल की अध्यक्षता में किसान चौपाल लगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डेहरी विद्यालय भवन के अभाव में सामुदायिक भवन या नजदीकी विद्यालय में स्थानांतरित प्राथमिक विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए सोमवार को भूमि चिन्हित किया गया। सीओ ने उस भूमि की रिपोर्ट भी डीएम को भेज दी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
आज मंगलवार को चेनारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नाइन टू नाइन वैक्सीनेशन केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बताया गया कि चेनारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह के 9:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा
संझौली गौरीशंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शीशम का पेड़ काटने का आवेदन थाना में दिया गया है। आवेदन में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिह ने कहा कि पेड़ को अज्ञात लोगों ने काट लिया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
चेनारी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आशाओं के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि अपना कोविड-19 का दोनों डोज लें ले, जिसमें चेनारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सर्वे किया जा रहा है।
लोकल फॉर वोकल के केन्द्र सरकार के नारे तथा विभिन्न सामाजिक और धार्मिंक संगठनों के चाइनीज उत्पाद के बहिष्कार के आह्वान के बावजूद चेनारी का बाजार इनसे पटा पड़ा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि पंचायत चुनाव ने फूल उत्पादकों को बाजार मुहैया करा दिया है। बाजार में फूलों की मालाओं की मांग बढ़ गई है। चेनारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चुनाव हो रहा है। नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के अलावा प्रत्याशी जन संपर्क कर रहे हैं। उस दौरान फूलों की मालाओं की जरूरत महसूस हो रही है।
