चेनारी। प्रखंड में नामांकन के अंतिम दिन भारी संख्या में प्रत्याशियों की भीड़ जुटी। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम ने बताया कि सभी 11 पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए लोगों ने नामांकन किया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दूसरी तरफ, प्रखंड कार्यालय के बाहर मेला जैसा नजारा दिखा। कई प्रत्याशी नामांकन के बाद बाहर गए तो उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की।