चेनारी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों वोटरों की चांदी कट रही है। प्रत्याशियों के सेवाभाव ने न केवल कई वोटरों का रहन-सहन बदल दिया है, बल्कि उनके खानपान का स्तर भी बदल गया है। कल तक एक रुपये की बीड़ी पीने वाले आज प्रत्याशियों की कृपा से 10 रुपये वाले सिगरेट का कश लगा रहे हैं। गुटखा खाने वालों का भी स्वाद बदल गया है। पांच रुपये का गुटखा खाने वाले अब 20 रूपये वाले रजनीगंधा जैसा महंगा पान मशाला खा रहे हैं। यह सब प्रत्याशियों की मेहरबानी से हो रहा है। और साथ ही साथ प्रत्याशियों के द्वारा वोटरों के छोटे-बड़े वाहनों में टंकी फुल कर पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं इन सब का मजा उठा रहे हैं वोटर