कोरोना से बचाव के टीकाकरण का महा अभियान शनिवार को जिले में युद्ध स्तर पर चलाया गया । इस महा अभियान के तहत 8000 से ज्यादा लोगों को टीका दिया गया। जिसमें से अधिकांश लोगों को टीका की दूसरी डोज दी गई। स्वास्थ विभाग द्वारा इस अभियान की सफलता को लेकर 162 स्वास्थ्य कर्मियों का अलग-अलग दल बनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नदी में डुबने से दो बालक की मौत बिहारशरीफ 4 दिसम्बर (हि.स.)| नालंदा में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। पहली घटना तेलमर ओपी क्षेत्र के नदीपर गांव के पास हुई। पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत हो गयी। मृतक दीपन राम का 6 वर्षीय पुत्र कल्लू कुमार है। परिजन ने बताया कि बच्चा शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन होने लगी। बाद में गड्ढे से उसकी लाश बरामद की गयी। ओपी प्रभारी जयप्रकाश नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरी घटना रहुई थाना क्षेत्र के ओरा गांव में हुई। पानी में डूबने से मुनेश रजक के 6 वर्षीय पुत्र रवि कुमार की मौत हो गयी। परिजन ने बताया कि बच्चा मां के साथ जलावन लाने गया था। उसी दौरान फिसलकर गड्ढे में गिर गया। घर पहुंचने पर मां ने बच्चे को गायब पाकर खोजबीन शुरू की तो गड्ढे से लाश बरामद की गयी। थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद
sachin Raj
Transcript Unavailable.
साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण शनिवार चार दिसंबर को लग रहा है। पंचांग के अनुसार इस दिन मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन शनैश्चरी अमावस्या है। चार दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण लगभग चार घंटे का होगा। आचार्य प्रशांत पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण से पूर्व सूतक काल लगता है, जिसमें कई कार्यों को करने की मनाही होती है। मार्गशीर्ष अमावस्या को लगने वाला सूर्य ग्रहण दिन में 10 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ होगा। जो लगभग चार घंटे तक रहेगा और दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगा।
उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के समुंद्री तूफान जवाद चक्रवात को लेकर पूर्वी तटीय रेल से होकर गुजरने वाली सात जोड़ी ट्रेनों का परिचालन संरक्षा की दृष्टि से रद्द कर दिया गया है। यह सात जोड़ी ट्रेनें अलग-अलग तिथि में नहीं चलेंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो दिसम्बर को को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 3 दिसम्बर को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस व आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस तथा पुरी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नहीं चलेगी। वहीं, चार दिसम्बर को पुरी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12815 पुरी-आनंद विहार नंदनकानन एक्सप्रेस और भुवनेश्वर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। यह जानकारी रेलवे के जोनल मुख्य जनसंर्पक अधिकारी राजेश कुमार ने दी।
बिहार राज्य के रोहतास जिला के मल्हीपुर से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रकाशित किया था खबर में बताया गया था कि मल्हीपुर पंचायत के मल्हीपुर ग्राम के निवासी विकास कुमार यादव का राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ पा रहा था तथा विकास का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए डीलर ने उनसे कुछ रुपए भी लिए थे फिर भी उनका नाम नहीं जुड़ पाया था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता प्रिंस ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही व्हट्सएप के माध्यम से डीलर को भेजा गया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की डीलर ने खबर सुनने के बाद ही विकास के नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया। अंत में नाम जुड़ जाने के कारन विकास बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं
sachin Raj
Transcript Unavailable.
बनौली गांव के छात्र की कैमूर जिले के चैनपुर में हुई सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पाराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी में पढ़ता था। वह सीबीएसई के 10वीं के प्रथम चरण के एग्जाम सेंटर मान भारती स्कूल चांद में परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान चैनपुर में छात्र की बाइक को एक डंपर ने टक्कर मार दिया। इससे बनौली गांव के निवासी शकील अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मछली मंडी चेनारी के छात्र तस्लीम आरिफ और हाटा गांव के छात्र रूमान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कैमूर में पुलिस करा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में लाकर खाक-ए-सुपुर्द किया जाएगा।
